उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत चारबाग लखनऊ स्टेशन पर कवि समेलन का आयोजन

लखनऊ : राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत चारबाग स्थित आरक्षण कार्यालय के पुस्तकालय में एक कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया | इस कवि सम्मलेन का शुभारम्भ स्टेशन निदेशक आशीष सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन करके माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इस कवि सम्मलेन में  कुलदीप “कलश”, अभिषेक “सहज”,डॉ० निर्भय गुप्ता, ज्योति शेखर, सरला अस्मा,डॉक्टर श्वेता श्रीवास्तव व राकेश जोशी ने अपनी-अपनी मधुर व भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया

काव्य गोष्ठी का समापन पर स्टेशन निदेशक, लखनऊ द्वारा सभी आमंत्रित कवियों को प्रशस्ति पत्र एवं चारबाग स्टेशन का चित्र देकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर भारी संख्या में रेल कर्मचारी एवं पर्वेक्षक उपस्थिति रहे |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button