डा. अतुल कुमार सिंह को मिला उद्यान निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
48वें उद्यान निदेशक के रुप में तैनात हुए डा. अतुल कुमार सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपर निदेशक उद्यान डा. अतुल कुमार सिंह को वर्तमान पद के साथ ही उद्यान निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इस सम्बन्ध में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में कहा गया है कि डा. सिंह को अग्रिम आदेश जारी होने तक या नियमित तैनाती होने की अवधि तक निदेशक के रूप में तैनात किया गया है।
डा. अतुल कुमार सिंह को 48वें उद्यान निदेशक के रुप में तैनात किया गया है। वर्ष 1998 में उप निदेशक, वर्ष 2018 में संयुक्त निदेशक पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गत माह में ही अपर निदेशक पद पर हुए। डॉ. सिंह कृषि और प्रौद्योगिकी कानपुर विश्वविद्यालय के वर्ष 1993 बैच के विद्यार्थी रहे है।
ज्ञातव्य है कि डा आर.के. तोमर 31 अगस्त, 2023 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने उपरान्त डा0 अतुल कुमार सिंह को अस्थायी रूप से निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।



