उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गणेशपुर, देवा रोड के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुए एकजुट ,संगठन का गठन किया

बड़ी संख्या में व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े

लखनऊ : गणेशपुर देवा रोड के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए देवा रोड स्थित फॉर्चून कॉमप्लेक्स में व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की ,बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे एवं नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव मौजूद रहे व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दोनों व्यापारी नेताओं की उपस्थिति में “गणेशपुर देवा रोड आदर्श व्यापार मंडल “इकाई का गठन किया

नवगठित कार्यकारिणी में
अमृतांश राज -प्रभारी,
प्रेमचंद वर्मा -अध्यक्ष ,
विनीत श्रीवास्तव महामंत्री,अविरल श्रीवास्तव- कोषाध्यक्ष,वीरेंद्र गोस्वामी- उपाध्यक्ष, रोबिन यादव- संगठन मंत्री
तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिव शरण बाजपेई,करण कुमार मेहता,प्रशांत वर्मा,कुलदीप,
विशाल, राहुल,
विकास चुने गए
इस अवसर पर ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, मुंशीपुलिया अध्यक्ष दीपक चौहान व प्रभारी आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे
नगर वरिस्ठ उपाद्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया अगले सप्ताह नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता शपथ ग्रहण करायेंगे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button