उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक, शोभन चौधुरी का लखनऊ आगमन

अयोध्या जं. स्टेशन पर पहुंचकर प्रगति कार्यों एवं परियोजनाओं से हुए अवगत

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल की परिसीमा में आने वाले अयोध्या जं. तथा वाराणसी जं.(कैंट.) स्टेशनों पर वर्तमान समय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रगतिशील परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए  27.08.2023 को उत्तर रेलवे के मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से महाप्रबंधक, शोभन चौधुरी का अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ आगमन हुआ।अपने इस निरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आज दिनांक 27.08.23 दिन रविवार को महाप्रबंधक ने लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ स्टेशन के यार्ड में पहुंचकर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 और 03 की लंबाई में विस्तार हेतु किए जाने वाले कायों का अवलोकन किया तथा इनको पूर्ण लंबाई का (फुल लेंथ) बनाने के संबंध में अपने आवश्यक दिशा निर्देश पारित किये। इसके उपरांत महाप्रबंधक सभी अधिकारियों के साथ अयोध्या जं. की ओर प्रस्थान कर गए एवं इस दौरान उन्होंने लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा को परखा एवं उनका आगमन अयोध्या जं. स्टेशन पर हुआ। महाप्रबंधक ने वहां पहुंचकर स्टेशन एवं परिसर में प्रगतिशील परियोजनाओं एवम विभिन्न निर्माण कार्यों की विधिवत जानकारी प्राप्त की तथा इन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ इन कार्यों को संपन्न करने पर बल देते हुए इस विषय में संबंधितों को आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने दर्शन नगर स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले इस स्टेशन पर प्लेटफार्म तथा परिसर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं पैनल रूम में पहुंचकर रेल संचालन की व्यवस्था को परखा तथा इस स्टेशन के विकास के संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किये। इसके उपरांत महाप्रबंधक अन्य समस्त अधिकारियों के साथ अयोध्या जं. से वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन की ओर प्रस्थान कर गए तथा इस दौरान उन्होंने विंडो ट्रेलिंग करते हुए अयोध्या-वाराणसी रेलपथ की संरक्षा का जायजा लिया।

आज के निरीक्षण में महाप्रबंधक ने संरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेल संचालन प्रणाली को संचालित करने की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल के अनेक निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मचारी सम्मिलित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button