उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं : डा. अविनाश कुमार सिंह 

लखनऊ :  ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम लखनऊ की तरफ बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान मदरसा नदवा तुल उलेमा के 50 छात्रों ने समाज और मानवता के लिए रक्त दान किया । इस रक्त दान शिविर में सी0एम0ओ0 डा0 मनोज अग्रवाल, डायरेक्टर बलरामपुर चिकित्सालय अविनाश कुमार सिंह , अधीक्षक डा0 हिमांशु चतुर्वेदी  और संस्था के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे । इस अवसर पर डायरेक्टर बलरामपुर चिकित्सालय डा0 अविनाश कुमार सिंह ने संस्था का उनके इस काम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्त दान करना जितने पुण्य का काम है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता,इन छात्रों ने जो रक्त दान किया है उनका ये कार्य मानवता की मिसाल है और इन् छात्रों का भविष्य भी उज्जवल है और ये छात्र हमारे देश को और बुलंदी तक ले कर् जाएंगे । हमारे देश में हर साल न जाने कितने ही लोग सिर्फ समय पर रक्त न मिल पाने की वजह से अपनी जान गँवा बैठते हैं । और ये ऐसी चीज है जिसे किसी फैक्ट्री में बनाया नहीं जा सकता है । संस्था के द्वारा नियमित रूप से जो इस तरह के रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाता है उससे हम लोग न जाने कितनी ही जाने बचा पाते हैँ । आज जहाँ हम लोग धर्म के नाम पर बहुत कुछ दान किया करते हैं लेकिन रक्त दान करने से बचते हैं ऐसे में हमें सोचना चाहिए कि दुनिया के हर धर्म से बड़ा मानवता का धर्म है और ते संस्था सही मायने में इस कहावत को चरितार्थ कर रही है ।वहीं सी0एम0ओ0 डा0 मनोज अग्रवाल ने कहा कि इन छात्रों ने रक्त दान कर के मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा किया है ।

आज हमारे समाज में इस तरह के काम बहुत कम हो गये हैँ । आज हमें लोगों को रक्त दान के लिए ज़्यादा से ज़्यादा जागरूक करने की ज़रूरत है क्या पता आपके द्वारा दान किया गया रक्त आप के ही किसी अपने के काम आ जाये । ऐसे में संस्था का ये काम सराहनीय है मैं इस संस्था को लंबे अरसे से जानता हूं, संस्था के कार्यों से प्रभावित हूं और वहां बाढ़ग्रस्त इलाकों में संस्था द्वारा किया गए कामों को देख कर मुझे इस संस्था से जुड़ने में गर्व महसूस हो रहा था, आज जो ये रक्त दान शिविर का आयोजन संस्था ने किया है उस से मरीज़ और खास कर दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचायी जा सकेगी । इस मौक़े पर संस्था के अहम सदस्य मौलाना अब्दुल अली नदवी ने कहा कि हम सब चाहे जिस भी मज़हब के मानने वाले हों लेकिन सबसे पहले हम सब इंसान हैं और एक इंसान का फ़र्ज़ है कि वह दूसरे इंसान का ख्याल रखे और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को ढंग से निभाए।

हमारी संस्था विगत कई वर्षों से मानवता की सेवा में कार्यरत संस्था है ये संस्था समाज में ऊंच नीच जात पात और धर्म का फर्क किए बिना सिर्फ मानवता की सेवा करती रहती है। और आज के इस रक्त दान शिविर का एक मात्र उद्देश्य मानवता के पैगाम को आगे बढ़ाना है । मदरसा नदवा तुल उलेमा के इन छात्रों का भी एक मात्र उद्देश्य मानवता की सेवा ही करना है । बाद में संस्था के कोऑर्डिनेटर शफीक चौधरी ने सब के सहयोग की प्रशंसा की और तमाम लोगों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया । इस दौरान शेख वलीद और मो0 मेराज भाई बिरयानी वाले के साथ संस्था के सदस्य गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button