उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

14 से 19 अगस्त 2023 के बीच सीएसआईआर-एनबीआरआई में आयोजित होगा एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम

लखनऊ : सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा आगामी 14 से 19 अगस्त 2023 के मध्य एक सप्ताह एक प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईआर के एक अनूठे अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है जिसके द्वारा सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं की सफलता की कहानियां आम जनता तक पहुंच सके |इस अभियान की शुरुआत वर्ष के प्रारंभ में डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारत सरकार और उपाध्यक्ष, सीएसआईआर, नई दिल्ली के द्वारा की गयी थी |इसी अभियान के अंतर्गत सीएसआईआर-एनबीआरआई, लखनऊ द्वारा एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे |

प्रेस वार्ता में संस्थान के निदेशक डॉ. ए के शासनी ने बताया कि संस्थान के पांच प्रमुख अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र सप्ताह भर चलने वाले समारोहों के दौरान अपनी-अपनी अनुसंधान एवं विकास उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। इसमें मुख्य रूप से वैज्ञानिक-छात्र संवाद, विभिन्न मुद्दों पर पैनल चर्चा, प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान, वैज्ञानिक प्रदर्शनी, उद्योग बैठकें शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में 14 अगस्त 2023 को वनस्पति उद्यान एवं पुष्पकृषि पर, 16 अगस्त 2023 को पादप विविधता, वर्गिकी एवं पादपालय पर, 17 अगस्त 2023 को जलवायु परिवर्तन, सूक्ष्मजीवी व पर्यावरणीय प्रौद्योगिकियों पर, 18 अगस्त 2023 को पादप आण्विक विज्ञान एवं आनुवंशिक सुधार पर, एवं 19 अगस्त 2023 को औषध विज्ञान, पादप रसायन व भेषज विज्ञान पर अनुसंधान एवं विकास प्रदर्शनी लगायी जाएगी|
कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 14 अगस्त २०२३ को किया जायेगा इस अवसर पर डॉ. एन कलाईसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर, नई दिल्ली मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित होंगी जबकि श्री महेंद्र कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव, सीएसआईआर, नई दिल्ली समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे|
इस अवसर पर संस्थान की अनुसंधान एवं विकास प्रदर्शनी और अन्य सुविधाएं 14 से 19 अगस्त, 2023 तक प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक के दौरान आम जनता, छात्रों के लिए खुली रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button