उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 04 मार्गों का लोकार्पण राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य/ सांसद कौशल किशोर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ

लखनऊ : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 04 मार्गों (कुल लम्बाई 29.53 किमी एवम लागत 1775.06 लाख) का लोकार्पण राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य/ सांसद कौशल किशोर के करकमलों द्वारा उनके आवास पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार एवं विधायक मलिहाबाद श्रीमती जय देवी भी उपस्थित रहीं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण खण्ड-3 के अधिशाषी अभियंता इं संजीव भीमराव, सहायक अभियंता इं एस. के. त्रिपाठी, अवर अभियंता इं दिवाकर सिन्हा, इं श्वेता दीक्षित, इं शारदा प्रसाद साहू, इं अमान अहमद,इं राम कुमार, गजेन्द्र कुमार तथा क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांसद ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास पर तथा नशा मुक्ति अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजभवन के अवर अभियंता इं प्रवीण शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button