उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केपी ट्रस्ट के चुनाव के लिए कायस्थ संघ अतर्राष्ट्रीय ने बनायी अपनी रणनीति

प्रयागराज । आगामी दिनों में होने वाले केपी ट्रस्ट के चुनावों को लेकर कायस्थ समाज ने अपनी रणनीति तय करने के लिए कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के बैनर तले प्रयागराज के एक निजी होटल में बड़ी संख्या में एकत्र होकर बैठक की। बैठक में तय किया गया कि चूंकि संस्था में अधिक सदस्य ऐसे हैं, जो केपी ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। ऐसे में रणनीति ऐसी होनी चाहिए, जिससे केपी ट्रस्ट मजबूत हो और कायस्थ समाज का अधिक से अधिक लाभ हो सके
कायस्थ संघ अन्तरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संस्था के विभिन्न उद्देश्यों पर एवं विस्तार पर भी चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सलाहकार अजय श्रीवास्तव, नीतीश वर्मा, कल्पना श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, जयदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव एवं अनेकों राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने सुझाव दिए। गौरतलब है कि आज विश्व के 28 देशों में संस्था के पदाधिकारी तथा देश के 736 जिलों में से 514 जिलों में संस्था के सदस्य समाज के उत्थान का कार्य कर रहे हैं। प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र अगले बैठक मे केपी ट्रस्ट चुनाव में समर्थन हेतु निर्णय लिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button