उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंस्टीट्यूटो मारांगोनी मिलान के सहयोग से फैशन और डिज़ाइन के छात्रों का होगा कौशल विकास

माई मेंटोर करेगा छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ :  कला/डिज़ाइन/फैशन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के कौशल विकास के लिए माई मेंटोर करेगा कार्यशाला का आयोजन | यह कार्यशाला 29 जुलाई 2023 को लखनऊ स्थित हयात होटल में आयोजित होगी और इसमें इंस्टीट्यूटो मारांगोनी के सहयोग से फैशन और डिज़ाइन के छात्रों से संवाद करने के लिए मिलान और लंदन के विशेषज्ञ आएंगे । जोकि फैशन और डिज़ाइन पाठ्यक्रमों से जुड़े विभिन्न कैरियर के बारे में छात्रों से बात करेंगे एवं उनके बीच जागरूकता पैदा करेंगे।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए माई मेंटोर के को-फाउन्डर अनूप अग्रवाल ने बताया कि फैशन और डिजाइन का क्षेत्र एक उभरती संभावनाओं का क्षेत्र है और ऐसे में यह ज़रूरी है कि हमारे शहर के छात्रों को फैशन में अपने करियर बनाने के लिए और बेहतरीन अवसर मिलें | इसी संदर्भ में माई मेंटोर और मिलान के इंस्टीट्यूटो मारांगोनी इस कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं | इस कार्यशाला के माध्यम से भारतीय छात्रों का सीधा संवाद फैशन और डिज़ाइन के क्षेत्र में विश्व विख्यात लंदन और मिलान के विशेषज्ञों से होगा |

कार्यशाला के बारे में बात करते हुए माई मेंटोर से जया अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में 17-22 वर्ष की आयु सीमा के छात्र भाग ले सकते हैं और इसका पंजीकरण पूरी तरह से नि:शुल्क है | यह कार्यक्रम लखनऊ के होटल हयात में सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इसमें लखनऊ शहर के 100 से अधिक होनहार युवा प्रतिभाओं के भाग लेने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button