उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा मुंशीपुलिया सुख काम्प्लेक्स में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा मुंशीपुलिया सुख काम्प्लेक्स में  सुबह  वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  वृक्षारोपण जन अभियान – 2023 के  तहत वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना  मुख्य अतिथि  स्थानीय पार्षद भृगुनाथ शुक्ला  एवं लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा  वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर वन मंत्री  डॉ. अरुण कुमार सक्सेना एवं  स्थानीय पार्षद  भृगुनाथ शुक्ला  द्वारा उपस्थित सभी  व्यापारियों को  प्रतिवर्ष  कम से कम 10  पेड़ लगाने की  शपथ दिलाई गई।

  इस अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा ने बताया कि  वृक्षारोपण जन अभियान 2023  के तहत  लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में  वृक्षारोपण किया जाएगा  इस कार्यक्रम में  कई व्यापारियों द्वारा  संगठन की सदस्यता ली गई। माननीय मंत्री जी द्वारा  नए सदस्यों को संगठन का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से  भाजपा नेता हिमांशु भट्ट, प्रदेश महासचिव विकास मिश्रा,  प्रदेश उपाध्यक्ष एस के श्रीवास्तव,  प्रदेश संयुक्त मंत्री अकील  अहमद,  प्रदेश संगठन मंत्री अशोक यादव,  प्रदेश सचिव अमर वर्मा , प्रदेश कार्यालय मंत्री जेपी श्रीवास्तव , प्रदेश  कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता , प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, डॉक्टर  प्रतुल भटनागर, विधिक सलाहकार प्रशांत सिंह  एडवोकेट,  अरुण आजाद  पूर्वांचल प्रभारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष ,  चित्रांशु राय  नगर मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन हाशमी,   इंदिरा नगर अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव,  व्यापारी नेता मनीष वर्मा,  व्यापारी नेता सभाजीत , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं आईना के प्रदेश संगठन सचिव आमोद श्रीवास्तव आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button