उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलगाड़ियों/रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी भोजन ”की उपलब्धता

रेलगाड़ियों/रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी भोजन ”की उपलब्धता
*प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के निकट इकोनॉमी/स्नैक्स /कॉम्बो मील और किफायती दामों पर बोतलबंद पेयजल का प्रावधान*
भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा माध्यम है । रेलवे समस्त जनों की आकांक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करती है । इस सम्बन्ध में रेल यात्रियों को कम मूल्य पर पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है एवं इस दिशा में रेलवे द्वारा अपने उत्तरदायित्वों का संवहन पूर्ण निष्ठा से किया जाता है I
रेलगाड़ियों के सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता खाना, स्नैक्स /कॉम्बो मील और किफायती दर पर पैकेटबंद पेयजल की सेवा प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के लगने के निकट सस्ता खाना, स्नैक्स /कॉम्बो मील का प्रावधान किया गया है । 20 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने वाले “इकोनॉमी खाना” के अन्तर्गत सात पूरियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार होता है । 50 रुपए मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने वाले 350 ग्राम के स्नैक्स मील के अंतर्गत दक्षिण भारतीय चावल अथवा राजमा/छोले-चावल अथवा खिचड़ी अथवा कुलचे/ छोले- भटूरे अथवा पाव भाजी या मसाला डोसा होता है । यह सुविधा IRCTC के सहयोग से मण्डल के वाराणसी कैंट जं., सुल्तानपुर , प्रतापगढ़ , बाराबंकी , रायबरेली , अयोध्या कैंट, जौनपुर एवं शाहगंज स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है |
मंडल रेल प्रबंधक, डॉ0 मनीष थपल्याल ने इस विषय में अवगत कराया कि रेलयात्रियों को स्वच्छता से निर्मित किया गया पौष्टिक “इकोनॉमी भोजन” उपलब्ध कराया जा रहा है । “इकोनॉमी भोजन ”की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाये रखने के लिए इस कार्य की नियमित रूप से निगरानी भी की जा रही है । उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल अपने समस्त सम्म्मानित रेलयात्रियों एवं उपयोगकर्ताओं को मितव्ययी, आधुनिक एवं नवीन सुख- सुविधाएँ और उत्तम सेवाएं प्रदान करते हुए उनकी सुरक्षित, सुगम और संरक्षित यात्रा हेतु कृत संकल्पित है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button