उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वृक्ष पृथ्वी पर जलवायु संतुलन पर्यावरण संतुलन एवं जीव जंतुओं के लिए बहुत जरूरी है : ऋतु सिंह

अयोध्या : प्रदेश स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शासन की मंशा अनुरूप आरटीओ ऋतु सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा 1200 पौधे व पेड़ ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट अयोध्या एवं आरटीओ कार्यालय में रोपित किए गए। इनमें पीपल सागवान आम जामुन अमरूद आंवला नीम अर्जुन आदि के पौधे वृक्षारोपण के दौरान रोपित किए गए।

इस अवसर पर आरटीओ ऋतु सिंह ने बताया की वृक्ष पृथ्वी पर जलवायु संतुलन पर्यावरण संतुलन एवं जीव जंतुओं के लिए बहुत जरूरी है और मृदा संरक्षण कर बाढ़ व सूखे की स्थिति को भी उत्पन्न नहीं होने देते ग्लोबल वार्मिंग के दृष्टिगत यह आवश्यक है की सभी लोग यथासंभव पेड़ पौधे लगाएं खास अवसरों जैसे जन्मदिन नया साल या कोई पर्व त्योहार इत्यादि पर पेड़ पौधे उपहार में दें वह उन्हें संरक्षित भी करें इस अवसर पर एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया की सभी डीलर्स को भी वृक्षारोपण हेतु निर्देश दिए गए थे आर आई श्री प्रेम सिंह ने बताया की डीटीटीआई में 800 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया गया वह 400 पौधे आरटीओ कार्यालय में निरूपित किए गए सभी कर्मचारियों ने उपस्थित अधिकारियों ने वृक्षारोपण के इस अभियान को निरंतर जारी रखने की शपथ भी ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button