उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मणिपुर : आज क्या शर्मसार है कोई,

प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु’

मणिपुर ……

आज क्या शर्मसार है कोई,
आज क्या सरकार है कोई,

अपनी बेटियों को ऐसे देखने,
देशवासियों तुम्हें मलाल है कोई,

ग़ंदी राजनीति छोडो देश प्रथम,
इंसान को भी अधिकार है कोई,

क्यूं बेबस है व्यवस्था आखिर,
त्रासदी का इन्तजार है कोई,

मौन क्यूं लेखनी है, लिखने वालों,
क्या कलम का भी व्यापार है कोई,

दुश्शासन को क्यूं कोसते हो फिर,
आज पांडव क्यूंकर लाचार है कोई,

वोट ही सबसे उपर है आजकल,
खोजों हमारे बीच में ही गद्दार है कोई,

अमन की बात करने वालों कहां सो गए,
विक्षप्त हुई महिलाओं की आवाज है कोई,

प्रेम’शर्मसार हुआ जा रहा हूं किसे कोसूं,
बचाओ,आसमां पे भी परवरदिगार है कोई,

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button