उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ : पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के साथ आज से प्रारंभ ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के तहत भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अभियान का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने मध्य मंडल 1 के अंतर्गत राजीव गांधी प्रथम वार्ड के अमन पार्क में पौधारोपण कर किया। पौधारोपण अभियान के दौरान, रजनीश गुप्ता, अभियान महानगर संयोजक अभिषेक खरें अंशु, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, पार्षद संजय सिंह राठौर व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के साथ आज से प्रारंभ ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के तहत भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अभियान का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने मध्य मंडल 1 के अंतर्गत राजीव गांधी प्रथम वार्ड के अमन पार्क में पौधारोपण कर किया। पौधारोपण अभियान के दौरान, रजनीश गुप्ता, अभियान महानगर संयोजक अभिषेक खरें अंशु, मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, पार्षद संजय सिंह राठौर व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
मुकेश शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का प्रमुख आधार है इसलिए पार्टी योजना के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता और उनके परिवार जनों से 1-1 पेड़ लगाए जाने की योजना बनाई गई है।पौधारोपण के साथ ही उसके संरक्षण की भी हमारी जिम्मेदारी है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वृहद स्तर पर अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने ठाकुरगंज में योगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में, पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने सरोजनी नगर में वृक्षारोपण अभियान चलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button