उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महानगर कार्यालय पर वरिष्ठ जन हुए सम्मानित

लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने सभी वरिष्ठजनों को अंग वस्त्र पहनाकर कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । मुकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें वरिष्ठों का सम्मान किया जाता है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति है भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। आज भी जनसंघ के समय के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनके संघर्षों का संस्मरण सुनने के बाद उनके प्रति श्रद्धा का भाव और अधिक बढ़ता है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सम्मानित हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में लगभग 95 वर्षीय ओंकारनाथ श्रीवास्तव, जी एन सेठ, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, हृदय नारायण श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेई व अन्य वरिष्ठ नेताओं के समय के अनुभव साझा किए।मनोहर सिंह, विनोद बाजपेयी, रूपचंद अग्रवाल, रमाशंकर त्रिपाठी,मानसिंह, हरे राम शर्मा, बिंदेश्वरी जयसवाल, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, पुरुषोत्तम पुरी, इंदिरा बाजपाई, इंदु शुक्ला, सुशील भट्ट, नरेंद्र श्रीवास्तव, करुणा सारस्वत, सोनू लाल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button