उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सदस्य ऑपरेशन एंड बिज़नेस डेवलपमेंट,रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली का लखनऊ आगमन

विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-राय बरेली -ऊंचाहार-प्रयागराज जं. रेलखंड की संरक्षा को गहनता से परखा

लखनऊ : सदस्य ऑपरेशन एंड बिज़नेस डेवलपमेंट,रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली, श्रीमती जया वर्मा सिन्हा का उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन लखनऊ पर आगमन हुआ।अपने आज के इस आगमन के दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक, डॉ.मनीष थपल्याल एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-रायबरेली -ऊंचाहार-प्रयागराज जं. रेलखंड की संरक्षा को गहनता से परखा एवं मंडल पर चल रहे समस्त प्रगतिशील विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सदस्य ऑपरेशन एंड बिज़नेस डेवलपमेंट ने इन समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए इस विषय में अपने आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश पारित किए तथा इन कार्यों को यथासमय उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न करने की बात कही।

इस निरीक्षण से पूर्व सदस्य ऑपरेशन एंड बिज़नेस डेवलपमेंट, लखनऊ स्थित भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) में भारतीय रेल यातायात सेवा के प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण के उपरांत रेल सेवा में प्रथम नियुक्ति के अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में भी उपस्थित हुई। इस दीक्षांत समारोह में 2019 बैच के 30 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए एवं यह प्रशिक्षु IRTS अधिकारियों का अंतिम बैच है ।

उन्होंने यात्री सुविधाओं का निरंतर विस्तार करते हुए रेल का आधुनिकीकरण करने की बात कही एवं रेलवे की व्यापारिक नीतियों को सुगम, स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाते हुए मालवाहक गाड़ियों का अधिकाधिक संचालन करने पर बल दिया। उन्होंने संरक्षा को प्रथम वरीयता प्रदान करते हुए संरक्षित,सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल परिचालन की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button