धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा महिलाओं के संबंध में दिए गए खाली प्लॉट विषयक विवादित बयान के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजकर कार्यवाही की नूतन ठाकुर ने की मांग

लखनऊ : आजाद अधिकार सेना की महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुछ दिन पूर्व महिलाओं के संबंध में दिए गए खाली प्लॉट विषयक विवादित बयान के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं होने पर प्लॉट खाली होने संबंधी बयान घोर अनुचित तथा आपत्तिजनक है. कई अराजक और उपद्रवी तत्व उसका सहारा लेकर तमाम औरतें, जिन्होंने मांग में सिंदूर या गले में मंगलसूत्र नहीं डाल रखी है, की तुलना खाली प्लॉट से हुए इस संबंध में मीम, वीडियो आदि बना कर सोशल मीडिया पर अत्यंत अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं.
नूतन ठाकुर ने कहा कि एक महिला की तुलना प्लॉट से किया जाना पूर्णतया अस्वीकार्य है.
अतः उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की है.



