बाढ़ पीडितों का घोषित मुआवज़ा ना काफी है : दिल्ली भाजपा
केजरीवाल सरकार की लापरवाही से दिल्ली में आई बाढ़ के परिणाम स्वरूप गत 5 दिन से दो तिहाई दिल्ली जल संकट झेल रही है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के चलते गत अनेक वर्षों से ना यमुना नदी की सफाई हुई है ना ही मुख्य नालों एवं सीवरों की जिसके चलते देश की राजधानी बाढ़ का कहर झेल रही रही है पर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सरकार अब राहत कार्यों में भी केवल लीपा पोती कर रही है। केजरीवाल सरकार ने कल बाढ़ पीडितों के लियें मात्र रूपये 10 हजार प्रति परिवार की मुआवज़ा घोषणा की है वह नाकाफी है।
श्री सचदेवा ने कहा है की दिल्ली वाले हतप्रभ हैं की आज जब पूर्वी दिल्ली के साथ उत्तरी दिल्ली के कुछ भाग के लोग बाढ़ग्रस्त हैं, दो तिहाई दिल्ली पानी के संकट से त्रस्त है और पूरी दिल्ली पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा उस वक्त दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक पर्यटन पर बंगलौर घूम रहे हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है पांच दिन पहले दिल्ली सरकार ने तीन प्रमुख जल संयंत्रों के बाढ़ के कारण बंद होने की घोषणा की पर फिर परसों एवं कल संयत्र चालू होने की घोषणा की पर आज शाम तक भी दो तिहाई दिल्ली वासी पानी का संकट झेल रहे हैं।
चंद्रावल प्लांट के नजदीकी सिविल लाइन, कमला नगर तक तो ओखला प्लांट के नजदीकी दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, कालका जी से लेकर मालविया नगर तक, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महरौली से बिजवासन तक, पश्चिम दिल्ली के पटेल नगर से नजफगढ़ तक हर ओर लोग पानी के संकट से त्रस्त हैं पर ऐसे समय दिल्ली सरकार जल समस्या के निदान पर काम करने की जगह राजनीतिक ब्यान उबालने में लगी है।
यमुना का जलस्तर घटने से सड़कों से पानी तो उतर रहा है पर धीरे धीरे मच्छरों एवं गंदे पानी से जुड़ी बीमारियाँ फैल रही हैं, जहाँ भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लियें भोजन राहत एवं मेडिकल कैम्प लगाये हैं दिल्ली सरकार ने ना आम आदमी पार्टी ने आज तक ना बाढ़ पीडितों के लियें ना साधारण नागरिकों के लियें कोई मेडिकल व्यवस्था की है।
कोविडकाल की ही तरह दिल्ली की जनता आज फिर समझ नही पा रही की सफेद हाथी मोहल्ला क्लीनिक क्यों किसी काम नही आ रही हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जिस तरह कोविडकाल में हुआ था ठीक उसी तरह आज फिर दिल्ली के तीनों राज्य सभा सांसद संजय सिंह, एन.डी. गुप्ता एवं सुशील गुप्ता हो या फिर 62 विधायक एवं 135 पार्षद सब जनता के बीच से लापता हैं। ना कोई जनता की पानी के लियें पुकार सुन रहा है, ना बाढ़ पीडितों के लियें शौच एवं मेडिकल व्यवस्था करवा रहा है ना कोई विशेष सफाई अभियान चला रहा है।
श्री सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की जनता आज अरविंद केजरीवाल के अकर्मण्यता एवं यमुना नदी एवं नालों की सफाई में भ्रष्टाचार से त्रस्त है.



