उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले बाढ़ को रोकने में विफलता और बाद में बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त राहत व्यवस्था करने में विफल होकर दिल्लीवासियों को निराश किया : भाजपा

अरविंद केजरीवाल की बाढ़ पीड़ितों के लिए नकद मुआवजे की घोषणा पर भाजपा की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना और प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले बाढ़ को रोकने में विफलता से और बाद में बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त राहत व्यवस्था करने में विफल होकर दिल्लीवासियों को निराश किया है, जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ से प्रभावित लोगों में व्यापक आक्रोश है। इसलिए अपनी सरकार के खिलाफ किसी भी संभावित राजनीतिक दुष्प्रभाव को शांत करने के लिए केजरीवाल ने नकद राहत की घोषणा की है।

जल्द ही हमें मुआवजा वितरण में भी एक नया घोटाला देखने को मिल सकता है, जैसा कि हमने कोविड काल के दौरान निर्माण श्रमिकों और ऑटो चालकों को मुआवजा वितरण में देखा था।

इसके अलावा प्रत्येक परिवार के लिए मुआवजे के रूप में रूपये 10000 की राशि बहुत कम है।

जिनके फूस के घर बह गए हैं, सरकार को उन्हें अपने अर्ध-पक्के घरों के पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त धन देना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button