उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन डिगनिटी,अमानत एवं नन्हे फ़रिश्ते का संचालन 

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवस में मंडल के अयोध्या कैंट , वाराणसी जं. (कैंट) एवं उन्नाव स्टेशनों पर ऑपरेशन डिगनिटी, अमानत एवं ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-

“ऑपरेशन डिगनिटी”
12 जुलाई .2023 को रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट उन्नाव ने सूचना अंकित करायी कि मेनगेट पर एक व्यक्ति जिसका नाम छोटू पुत्र मंशाराम उम्र-19 वर्ष निवासी- जिला मिर्जापुर है, उसने बताया है कि वह अपने घर नहीं जा पा रहा है तथा अपने घर का मोबाइल नंबर भी बतायाI इस नंबर पर सम्पर्क किया गया तो उसकी बहन ने बताया कि यह लड़का मेरा भाई है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है एवं इसको लेने के लिये मेरे बड़े भाई पोस्ट पर आ रहे है । उक्त मंदित लड़के को रे0सु0ब0 कार्यालय में सुरक्षित बैठाया गया।

13 जुलाई 2023 को इस लड़के के सगे भाई एवं एक अन्य संबंधी पोस्ट कार्यालय में उपस्थित हुए। जिनके द्वारा स्वयं का एवं अपने पिताजी का आधार कार्ड/पहचान पत्र दिखाते हुए अपने भाई को घर ले जाने की मांग करने पर उक्त लड़के से पहचान करायी गयी। उक्त लड़के द्वारा अपने भाई तथा संबंधी के साथ जाने की सहमति पर पहचान पत्र आदि से संतुष्ट होने के उपरान्त ऑन ड्यूटी स्टाफ द्वारा उक्त लड़के को उसके भाई और संबंधी को सकुशल सुपुर्द किया गया।
“ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते”
13 जुलाई 2023 को वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर ऑन ड्यूटी उप निरीक्षक को प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान एक लड़की प्लेटफार्म संख्या 01 पर पार्सल के सामने गुमसुम अवस्था में बैठी मिली I उक्त लड़की को अपने संरक्षण में लेते हुए पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम कमल कुमारी कुशवाहा (काल्पनिक नाम) पुत्री बलराम कुशवाहा (काल्पनिक नाम), उम्र 17 वर्ष, निवासी जिला गाजीपुर, उ0प्र0 बताया I तदोपरांत इस विषय में कार्यवाही पूर्ण कर इस बालिका को नियमानुसार गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन, वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।


“ऑपरेशन अमानत”
अयोध्या कैंट स्टेशन पर  13 जुलाई 2023 को गाड़ी संख्या 22183 (साकेत एक्सप्रेस) के कोच संख्या एस-4 की सीट नंबर 33 से एक ट्राली बैग ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी को लावारिस हालत में मिला I कर्मचारी द्वारा इस बैग को अपनी सुपुर्दगी में लेकर कार्यालय लाकर इसकी जांच की गयी । ट्राली बैग में मौजूद आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज के आधार पर उक्त ट्रॉली बैग के मालिक का विवरण प्राप्त हुआI जिनसे संपर्क कर उनको इस बैग के बाबत रे.सु.ब. पोस्ट अयोध्या कैंट बुलाया गया। महिला यात्री ने बताया की सामान ज्यादा होने के कारण भूलवश हमारा ट्रॉली बैग ट्रेन में ही छूट गया था। महिला द्वारा बैग को खोलकर चेक करने पर उनके द्वारा रखे सोने का एक चेन, एक जोड़ी झुमकी व अन्य सामान सही सलामत पाया गया, महिला यात्री ने अपने सामान की कीमत ₹ 90,000/- बताई। इसके उपरान्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उक्त बैग को मय सामान सहित चेक कराकर ऑन ड्यूटी कर्मचारी द्वारा यात्री के सुपुर्द किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button