उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मस्जिद में निकाह कर शादी को आसान बनाये : ख़ालिद इस्लाम

लखनऊ : मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से शादी को आसान बनाने एवं मस्जिद में सुन्नत तरीक़े से निकाह करने के उद्देश्य से जामा मस्जिद मुन्शी पुलिया इंदिरा नगर लखनऊ में निकाह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सम्मानित बुद्धिजीवी एवं धर्म गुरुओं के अतिरिक्त मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बड़ी तादाद में शिरक़त की।सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम व सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली ने बताया कि मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब विगत कई सालों से शादी को आसान बनाने के लिए मस्जिद में निकाह का आयोजन कर वर -वधू पक्ष के लोगों की हौसला-अफ़जाई की जाती है ।मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी और इस मुहिम से जुड़े लोगों के सहयोग से वर-वधू पक्ष के लोगों का स्वागत कर नाश्ते-खाने के बंदोबस्त के साथ-साथ नये जोड़े को कपड़ों सहित ज़रूरत का सारा सामान तोहफ़े में देकर सम्मान पूर्वक विदा करता है ।

आज प्रातः वर – वधू पक्ष के लोगों के आने पर मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी के सदर जनाब क़ाज़ी अहमद रज़ा साहब, नायब सदर जनाब साबिर ख़ान साहब एवं जरनल सेक्रेट्री जनाब मुस्तक़ीम अहमद सिद्दीक़ी साहब, सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम साहब, सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली साहब सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के पदाधिकारी जनाब शेख़ अफ़ज़ाल अहमद ,जनाब अनवर सिद्दीक़ी, जनाब मुहम्मद साबिर ख़ान, जनाब मुहम्मद इमरान, डाक्टर अख़्तर सिद्दीक़ी, जनाब आमिर क़िदवाई, जनाब बशीर खान, जनाब मुहम्मद इमरान शेख़, जनाब क़ैफ़ सिद्दीक़ी, जनाब शादाब सिद्दीक़ी, मशहूर शायर जनाब अली अलवी साहब ने ज़ोर दार स्वागत किया ।बाद नमाज़ ज़ोहर जनाब हाफ़िज़ मुहम्मद सालेह एवं हाफिज़ नसीबुद्दीन साहब द्वारा निकाह सम्पन्न कराया गया ।मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी के सदर जनाब क़ाज़ी अहमद रज़ा साहब एवं नायब सदर जनाब साबिर ख़ान साहब चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम एवं सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुये विदाई करा कर समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button