उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केन्द्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

लखनऊ : केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा,समर्पण और गरीब कल्याण केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एवं आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने सर्किट हाउस,आगरा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

पत्रकार वार्ता मे मंत्री ने बताया कि आगरा दक्षिण से मुझे पहली बार 2012 में 27 हजार मतों,2017 में 57 हजार मतों से तथा 2022 में अपना प्रतिनिधि चुना और उत्तरोत्तर जनता का मुझे प्यार व स्नेह मिला है। पहले क्षेत्र में खारा व मैला जल की आपूर्ति, पेयजल की समस्या से पलायन तथा महिलाएं पेयजल के लिए 1 किमी दूर तक परेशान होती थीं, मैंने संकल्प लिया और अथक प्रयास से गंगाजल प्रोजेक्ट को पूर्ण कराया। चूंकि यह बड़ी परियोजना थी अतः क्षेत्र की जनता को तत्काल राहत के रूप में 700 सबमर्सिबल, हैंडपंप, और रीबोर का कार्य कराया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा में 300 करोड़ से सड़कों, गलियों, कम्युनिटी हॉल का निर्माण, आवासीय क्षेत्रों में सस्ती पीएनजी गैस, तथा प्राचीन पेठा उद्योग जो टीटीजेड क्षेत्र में होने के कारण उजाड़ हो रहा था उसके लिए सस्ती गैस आपूर्ति का प्रबंध किया, क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा अपग्रेड करने के लिए एस एन मेडिकल कालेज में 300 करोड़ से सुपर स्पेशियलिटी विभाग के नवीन भवन, तथा आधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। लेडी लॉयल अस्पताल में 100 करोड़ से आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं युक्त नया भवन निर्माण कराया जा रहा है। तथा एस एन मेडिकल कॉलेज को एम्स स्तर का बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता न होने की कमी को देखते हुए विशेष प्रयासों से लेडी लॉयल अस्पताल को एस एन मेडिकल कालेज से जोड़कर 17 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई। अब एस एन मेडिकल कॉलेज भी एम्स स्तरीय सुविधा युक्त होगा। मा. मंत्री जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोरोना की महामारी काल में क्षेत्र के राशन कार्ड विहीन परिवारों में 20 हजार राशन किट, 1लाख मास्क, दवाई, सेनेटाइजर का वितरण तथा तीन स्तरीय सेनेटाइजेशन प्रोग्राम चला कर जनता को राहत देने का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि जब ऑक्सीजन की कमी हुई तो विधायक निधि से प्रदेश में सर्वप्रथम ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की घोषणा कर मानसिक चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। मा. मंत्री जी ने बताया कि आई टी पार्क शास्त्रीपुरम में बनकर तैयार है जल्द ही उसका शुभारंभ होगा तथा नई आई टी नीति का निर्माण कर आगरा को शामिल कराया। अब आगरा में भी आई टी आधारित उद्योग लगाने में इंसेंटिव मिलेगा जिससे उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा के लिए नक्षत्रशाला व साइंस पार्क हेतु 15 करोड़ का बजट का प्रावधान हो गया है, ल.

उन्होंने सांस्कृतिक तथा पर्यटन क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में बताया कि आगरा मुगल संस्कृति से अलग भी इतिहास में अलग पहचान रखता है,मुगल म्यूजियम का नामकरण छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रखने का प्रस्ताव रखा जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकार किया गया, तथा शिवाजी महाराज के वास्तविक बंदीगृह पर शोध कराया और वास्तविक बंदीगृह कोठी मीना बाजार में जल्द ही 100 फीट ऊंची शिवाजी महाराज की प्रतिमा तथा म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव पास कर कार्य किया जाएगा, इसी क्रम में उन्होंने बताया कि एडीए द्वारा जोनल पार्क में गीत गोविंद वाटिका का प्रस्ताव रखा जिसमें तुलसी, करील, कदंब के वृक्ष लगाने, कृष्ण लीलाओं से जोड़ने तथा लाइट एंड साउंड शो कराने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि जनपद आगरा, मथुरा में 05 निजी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी, विद्यार्थियों को तकनीकि से जोड़ने हेतु बड़ी संख्या में टैबलेट, लैपटॉप वितरण का कार्य किया गया, उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में विदेशी विश्वविद्यालय के कोर्स उपलब्ध होंगे अब कोई भी संसाधन विहीन, गरीब बच्चा विदेशी कोर्स, डिग्री ले सकेगा , आगरा को आईटी सिटी के रूप में विकसित करने हेतु 700 एकड़ भूमि की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button