लखनऊ की महापौर ने उमराव मॉल महानगर लखनऊ में गेम ऑन द्वारा संचालित बम्पर कार्स का किया उद्घाटन

लखनऊ : महापौर सुषमा खर्कवाल व विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य (शाहजहांपुर पीलीभीत ) सुधीर गुप्ता द्वारा द्वारा उमराव मॉल में गेम ऑन द्वारा संचालित बम्पर कार्स का भव्य उद्घाटन किया गया.
लखनऊ के सबसे बड़े क्षेत्रफल में यह बंपर कार्स खोला गया है. उद्घाटन के पश्चात सबसे पहले शबरी बस्ती के बच्चों ने निशुल्क बंपर कार चलाकर आनंद लिया गेम ऑन द्वारा द्वितीय तल पर हॉरर व जंगल हाउस व तृतीय तल पर फ़ैमिली एंटरटेनमेंट ज़ोन का संचालन किया जा रहा है जिसका लखनऊ की जनता द्वारा भरपूर आनंद लिया जा रहा है.

महापौर सुषमा खर्कवाल ने पूरे मॉल में घूम कर उसको देखा सुषमा खर्कवाल ने बंपर कार ,हॉरर हाउस व फ़ैमिली एंटरटेनमेंट की ख़ूब प्रशंसा की.
महापौर सुषमा खर्कवाल मॉल को बच्चों के लिए मनोरंजन का एक सुरक्षित स्थान बताया विशेष अतिथि सुधीर गुप्ता ने शबरी बस्ती से आये बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट का वितरण किया
उमराव मॉल के निदेशक आदेश अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल ,अतुल अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.
गेम ऑन के पार्टनर अंकित अग्रवाल ,अभिषेक अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल द्वारा विशेष अतिथि सुधीर गुप्ता को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.
उद्घाटन समारोह में एकल अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर मानवेंद्र सिंह ,उमाशंकर हलवासिया , सुरेश अग्रवाल , गिरजा शंकर अग्रवाल ,रवीश कुमार अग्रवाल ,रवि अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल ,डॉक्टर जगदीश चंद्र अग्रवाल ,सतीश चंद्र अग्रवाल ,भारत भूषण गुप्ता सहित तमाम अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे.



