उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 238 वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन

लखनऊ : उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 238 वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता तंत्र का समापन हुआ I इस दो दिवसीय वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों के साथ साथ रेल कर्मियों से जुड़े अनेक मुद्दों एवं कर्मचारी कल्याण तथा हित संबंधी अनेक विषयों पर अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई I यूनियन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक,  सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि यह दो दिवसीय वार्ता तंत्र अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन एवं यूनियन के संयुक्त प्रयासों के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी.

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष ,नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष,  विभूति मिश्रा,मंडल मंत्री,  आर.के.पाण्डेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button