ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने 64 यूपी वाहिनी एनसीसी, लखनऊ का वार्षिक निरीक्षण किया

लखनऊ : 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ का 12 जून 2023 को वार्षिक निरीक्षण एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ के एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्रुप कमाण्डर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कमांडिग आफिसर कर्नल गौरव कार्की ने एक वर्ष के ट्रेनिंग सत्र में होने वाली समस्त गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने बटालियन कार्यालय एवं स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने सहयोगी एनसीसी अधिकारियों, उत्कृष्ट एनसीसी कैडेटो, आर्मी स्टाफ तथा सिविल स्टाफ से भी मुलाकात की।
ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने बटालियन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और विविध प्रतियोगितायों में बटालियन के उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए आशा वयक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।



