उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की बैठक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सभी संगठनों के साथ हुई

लखनऊ : चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की बैठक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सभी संगठनों के साथ हुई जिसमें सभी ने जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने से चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को एक तरफा मनमर्जी से कार्यमुक्त किए जाने का घोर विरोध किया गया एवं निर्णय लिया गया कि पद सहित सबको एक साथ कार्यमुक्त किया जाए साथ ही 2023- 24 की स्थानांतरण नीति का भी विरोध किया गया और कहा गया कि 2022-23 में जो स्थानांतरण विभाग की लापरवाही से दांपत्य नीति से अच्छादित, विकलांग, गंभीर बीमारी एवं मान्यता प्राप्त संघ के पदाधिकारियों का गलत तरीके से किया गया था उसका आज तक संशोधन नहीं हो सका जबकि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल कॉलेज बनने से पूरे वर्ष निरंतर स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। बच्चों के स्कूल कॉलेज सबके एडमिशन मार्च अप्रैल माह में होने के बाद भी जून में स्थानांतरण करने का क्या औचित्य है, यह भी निर्णय लिया गया चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ विभाग है ऐसा कोई प्रशासनिक पद नहीं होता है, ऐसी स्थिति में निजी अनुरोध को छोड़कर कोई भी स्थानांतरण चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में करना उचित नहीं प्रतीत होता है। आज महासंघ की बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है कि दिनांक 14 तारीख को महानिदेशक से मिलकर उनको भी एक ज्ञापन दिया जाएगा और शासन में बैठे उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। यदि इससे भी हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम लोग बाध्य होकर दिनांक 20 जून से काला फीता बांधकर सरकार की स्थान्तरण नीति का विरोध करेंगे एवं फिर भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बाध्य होकर दिनांक 24 जून से 2 घंटे का कार्य वहिष्कार करेंगे। उक्त बैठक डा अमित सिंह, अध्यक्ष महासंघ एवं महामंत्री पी एम एस डा के० के० सचान,संदीप बडोला डी पी ए,कमल श्रीवास्तव, महामंत्री एल टी एशोसिएशन, सुनील कुमार एल टी एशोसिएशन,दीलीप कुमार एक्स-रे एशोसिएशन, अरविंद वर्मा,जेके सचान, फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एशोसिएशन, अशोक कुमार महामंत्री राजकीय नर्सेज संघ, गितांशु वर्मा राजकीय नर्सेज संघ, उमेश मिश्रा डी पी ए, संजय कुमार रावत स्वास्थ्य विभाग मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन, श्रवण सचान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश पाटिल, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश,रेनू पटेल उपाध्यक्ष, स्मिता मौर्या,कपिल वर्मा जिला अध्यक्ष चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, रजत यादव जिलाध्यक्ष इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button