उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

असोम और त्रिपुरा तक तीव्र गति से माल पहुंचाएगी कार्गो ट्रेन

नई दिल्ली : छोटे व्यापार और लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे दिल्ली, मुरादाबाद के साथ लखनऊ होकर तीव्र गति वाली कार्गो ट्रेन चलाएगा। यह कार्गो ट्रेन असोम और त्रिपुरा तक तय समय पर माल पहुंचाएगी। इसके लिए रेलवे ने टाइम टेबल और कार्गो ट्रेन के दिन भी तय कर दिए हैं। वहीं रेलवे ने नोडल अफसरों को व्यापारियों और लघु उद्योग से जुड़े लोगों से संपर्क करने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है।

गति शक्ति फास्ट कार्गो ट्रेन एनसीआर और दिल्ली से सामान की लोडिंग करके बदली एवं आदर्शनगर रविवार को चलेगी।यह फास्ट कार्गो ट्रेन मुरादाबाद के पीतल के बर्तन और बरेली से वस्तुएं लोड करेगी।

इसी तरह लखनऊ के आसपास के छोटे व्यापारी और हस्तशिल्पी अपने उत्पाद को इसी ट्रेन से सोनिक और बाराबंकी से सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को भेज सकेंगे। सोनिक से उन्नाव और कानपुर तक के छोटे व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। वहीं बाराबंकी से लखनऊ के साथ अयोध्या तक के लोग अपने उत्पाद भेज सकेंगे। रेलवे की यह सेवा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगी। यह ट्रेन असम के अजरा स्टेशन पर गुरुवार को पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button