उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय शांति व सद्भाव पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली :  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस राजनीति पार्टी होने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक गतिविधियों में एवं कल्याणकारी कार्यो भी पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते है जिसका उदाहरण आज सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस साउथ इंडियन सेल द्वारा आयोजित भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार-2023 देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित सम्मेलन में आज प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार-2023 अवार्ड वितरित किए।

सम्मेलन का आयोजन साउथ इंडियन सैल के चेयरमैरन श्री राजीव जोसेफ ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व सांसद डा. उदित राज और कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, सौशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाह भी मौजूद थे।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साम्प्रदायिक सद्भाव और शांति कायम करने के लिए काम किया, मैं उनकी सराहना करता हूॅ। उन्होंने कहा कि भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार-2023 दिल्ली के राजनीति और धार्मिक नेता, सामाजिक-सांस्कृतिक और शांति के लिए काम करने वाले और अन्य प्रतिष्ठित वर्ग के लोगों को साउथ इंडियन सेल लगभग 1000 लोगों को 5 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार पुरस्कार देकर सम्मान करेगा, जो एक सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को साम्प्रदायिकता और जातिवाद के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रुप से साम्प्रदायिक सद्भाव, धर्म निरपेक्षता और समाज में शांति का संदेश फैलाकर भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि जहां भाजपा लोगों के बीच नफरत पैदा करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है वहीं कांग्रेस नेता  राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा द्वारा देश में प्रेम, शांति और एकता का संदेश देशवासियों को दिया। राहुल जी की 4000 कि0मी0 से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा में देशवासियों की अभूतपूर्व भागीदारी ने साबित कर दिया कि लोग नफरत को मिटाकर शांति, भाईचारे के माहौल में रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने दिखाया कि सच्चाई को दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button