श्रीरामायण संस्कार परीक्षा के विजयी विद्यार्थी पुरस्कृत

लखनऊ : विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामायण संस्कार परीक्षा के विजयी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एस. एस. पब्लिक स्कूल हेमी, कुम्भरावां रोड में पुरस्कृत किया गया। यह परीक्षा पिछले वर्ष 28 दिसम्बर 2022 में आयोजित की गयी थी।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय परीक्षा प्रमुख सुमित मिश्र के मार्गदर्शन में एस. एस. पब्लिक स्कूल की अनुकृति पाण्डेय ने ही लखनऊ से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद केशव नगर प्रखंड के अध्यक्ष श्रवण बाजपेयी रहे और अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अनिल सिंह चौहान ने की।
लखनऊ उत्तर से श्री रामायण संस्कार परीक्षा संयोजक मुकेश मिश्र ने बताया कि अपना गौरवशाली इतिहास जानना हर्ष का विषय है और इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को समाज में अग्रणी भूमिका में लाने का कार्य करेगा। समारोह में बजरंगदल संयोजक केशव नगर अंकुर तिवारी समेत कार्यक्रम के सूत्रधार सत्यप्रकाश तिवारी, मधुर अवस्थी, विद्यालय की प्रधानाचार्या सी. के. शर्मा, सभी अध्यापक व अभिभावकगण उपस्थित रहे।



