उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस: बृजलाल खाबरी

लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस मीडिया के संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की मीडिया में कुछ भ्रामक खबरें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लेकर गठबंधन और सीटों की संख्या पर फैलाईं जा रही हैं, जिसका स्पष्ट तौर पर खंडन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी (पूर्व सांसद) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, नगर निकाय चुनाव में जनता ने हमें अपना अपार प्रेम और समर्थन दिया लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के सहारे लोकतंत्र को लूटा है।

बृजलाल खाबरी ने कहा कि हमारा गठबंधन जनता के साथ है हम अपने अनुभवी नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  मलिकार्जुन खरगे और लगातार जनमुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने वाले हमारे नेता राहुल गांधी और संघर्षशील लोकप्रिय नेता प्रभारी उ.प्र. राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में जनता के बीच जायेंगे।

मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने कहा कि मीडिया में कुछ खबरों को बिना किसी सिर पैर के प्लांट कराया जा रहा है, जिनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। देश में राहुल गांधी जी के सद्भावना अभियान भारत जोड़ो यात्रा को अपार स्नेह और समर्थन मिला है जिसका व्यापक असर हुआ है वह हमें हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में परिणाम में दिख रहा है और आने वाले समय में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, और तेलंगाना के राज्यों में भी कांग्रेस की विजय के रुप में दिखेगा, भारतीय जनता पार्टी की धोखेबाजी जनता समझ चुकी है, कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष के रुप में भाजपा की तानशाही से लड़ रही है और यह बात जनता को अच्छे से समझ आ चुकी है 2024 में भाजपा का सफाया होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button