उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वसीम कुरैशी की फ़िल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात” की शूटिंग ज़ोर शोर से

छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं अक्षय कुमार 

मुम्बई : महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर निर्माता वसीम कुरैशी की आने वाली मराठी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात” की शूटिंग जफी तेजी से हो रही है। निर्माता वसीम कुरैशी का यह दावा है कि अक्षय कुमार स्टारर यह फ़िल्म न सिर्फ मराठी फिल्म इंडस्ट्री को काफी आगे लाएगी, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को अपने बेहतर प्रोडक्शन स्तर के साथ विश्व मंच पर स्थापित करेगी। यह सभी मराठी लोगों के लिए गर्व का लम्हा है क्योंकि यह एपिक फिल्म महान मराठा योद्धाओं की वीरता को दर्शाती है।

महेश मांजरेकर को निर्देशन की कमान देते हुए, वसीम कुरैशी अक्षय कुमार को एक बहुत बड़े बजट की फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में लाने के लिए तैयार हैं।
निर्माता वसीम कुरैशी का कहना है कि “महेश मांजरेकर ने इस फ़िल्म के निर्माण में काफी गहरा रिसर्च किया है, जिन्होंने इस ऐतिहासिक फिल्म के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही इस फिल्म के निर्माता वसीम कुरैशी कहते हैं, “बेहतरीन कला का यह नमूना बड़े पैमाने पर रिसर्च करके बनाया जा रहा है, इसकी पटकथा और निर्देशन महेश वी मांजरेकर द्वारा किया गया है और यह फिल्म सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के दौरान इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण पन्नो को चित्रित करेगी। कहानी सात बहादुर मराठा योद्धाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका एकमात्र उद्देश्य शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को हकीकत में बदलना था।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार कहते हैं “बहादुर मराठी सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाना मेरा सपनारहा है, इसलिए मैं इस भूमिका को निभाने के लिए अपना सौ प्रतिशत लगा रहा हूँ। इस महत्वपूर्ण भूमिका की तैयारी के लिए निर्देशक महेश मांजरेकर से बेहतर मार्गदर्शन और कौन कर सकता है।”

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक मशहूर फिल्म निर्माता वसीम कुरैशी की पिछली फिल्म ‘देहाती डिस्को’ देश भर में सुपरहिट रही थी, जबकि पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ अभिनीत उनकी आगामी फिल्म ‘सुस्वगतम खुशामदीद’ भी जल्द रिलीज के लिए तैयार है। वह आत्मा म्यूजिक के भी मालिक हैं जिसने लोकप्रिय म्यूजिक चैनलों में से एक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

वीर छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म कही जाने वाली यह बहु-भाषी फिल्म मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी बनाई जा रही है। इस ऐतिहासिक सिनेमा में जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे भी अहम रोल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button