उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल कार्यालय में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल कार्यालय में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया। जिसमें मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने मण्डल कार्यालय मंे उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसक प्रवृत्तियों को खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलायी ।

मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगें। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों का डटकर विरोध करेंगें ।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा), अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन), वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button