उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत को संपन्न राष्ट्र बनाने हेतु “श्रमेव जयते” होना चाहिए हमारा मूल मंत्र : हर्ष वर्धन अग्रवाल

लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्धारा जनहित में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों को “वस्त्र व स्वल्पाहार वितरण” किया गया| इस दौरान ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्षवर्धन अग्रवाल व स्वयंसेवकों ने लेबर अड्डा, सेक्टर-सी, निकट पुलिस चौकी अरावली, इंदिरा नगर व जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने जिला बस्ती, बहराइच, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, छत्तीसगढ़ व बिहार से लखनऊ में मज़दूरी करने आये लगभग 115 दिहाड़ी मज़दूरों को उपयोगी वस्त्र, बैग, जूते-चप्पल, कैप तथा स्वल्पाहार (चाय- बिस्किट) का वितरण किया | सभी मजदूरों ने हेल्प यू ट्रस्ट के इस नेक कार्य की सराहना की |

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी  हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “किसी भी देश के विकास में वहां के मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान होता है एवं इन्हीं मजदूरों व श्रमिकों को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है| मजदूर सही अर्थों में हमारे राष्ट्र निर्माता है एवं उनकी मेहनत और लगन से ही हम एक संपन्न व खुशहाल देश का निर्माण कर सकते हैं | हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र “श्रमेव जयते” का अनुसरण करते हुए हर श्रमिक का सम्मान करना चाहिए तथा श्रमिकों के अधिकारों का हनन होने से रोकना चाहिए” |

 

अग्रवाल ने वस्त्र दानकर्ताओं  अभिजीत कटियार,  गरिमा गट्टानी,  कुसाग्र श्रीवास्तव, श्महेश चंद्र,  मीना जौहरी, मृदुल अरोड़ा,  नितिन गर्ग,  पद्मजा नायर,  प्रभात अग्रवाल,  प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रियंका पाण्डेय,  राजीव मिश्रा,  रंजना तिवारी,  एस एस रावत, सीमा मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जनहित में निरंतर योगदान देने की अपील की है ल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button