उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ-रायबरेली-ऊँचाहार-जंघई-प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण

विंडो ट्रेलिंग करते हुए संरक्षा एवं प्रगतिशील कार्यों सहित स्टेशन व्यवस्थाओं को परखा

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक,लखनऊ, सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ-रायबरेली-ऊँचाहार-जंघई-प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण किया तथा विंडो ट्रेलिंग करते हुए संरक्षा एवं प्रगतिशील कार्यों सहित स्टेशन की व्यवस्थाओं को गहनता से परखा तथा इस रेलखंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मंडल के चयनित स्टेशनों पर स्थित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए इन स्टेशनों के विकास की दिशा में कार्यवाही के तहत अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये I

मंडल रेल प्रबंधक ने इस रेलखंड पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिजों के निर्माण स्थल पर पहुंचकर वहाँ का जायजा लिया I उन्होंने रायबरेली स्टेशन के अमेठी छोर पर निर्मित किये जाने वाले दूसरे रेलवे ओवर ब्रिज की स्थिति को परखा तथा मल्टीफंक्शन कॉम्प्लेक्स के आबंटन संबंधी कार्य की जानकारी प्राप्त की एवं इस विषय में अपने निर्देश पारित किये साथ ही उन्होंने रायबरेली स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया I ऊँचाहार स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन एवं परिसर का निरीक्षण किया तथा कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने पैनल रूम ,स्टेशन तथा परिसर का विधिवत अवलोकन कियाी

उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आने वाले फूलपुर स्टेशन एवं परिसर का गहनता से अवलोकन किया तथा इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में संवर्धन की बात कही साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने जंघई यार्ड में पहुंचकर जंघई से फाफामऊ के मध्य चल रहे रेल पथ के दोहरीकरण के कार्य का अवलोकन करते हुए इस सम्बन्ध में RVNL के अधिकारियों के साथ मंत्रणा करते हुए इस कार्य की समीक्षा की एवं गेट संख्या 20 C की संरक्षा को परखा तथा वहाँ के स्थानीय नागरिकों से रेल संबंधी वार्ता की ी

निरीक्षण के अगले चरण में मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुँच कर निर्माणाधीन वाशिंग लाइन का निरीक्षण किया व् सर्व सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए प्रतापगढ़ -लखनऊ रेल खण्ड का निरीक्षण देर शाम तक जारी रहा ी


मंडल रेल प्रबंधक ने समस्त निर्माणाधीन कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित सीमा अवधि में संपन्न करने पर विशेष बल दिया तथा इस निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से संवाद भी स्थापित किया I इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के अन्य विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button