उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते का संचालन

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवस में मंडल के लखनऊ स्टेशन पर नन्हे फ़रिश्ते का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-

30.अप्रैल 2023 को रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त सूचना कर आधार पर रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ के प्लेटफार्म नं0 07 पर आई गाड़ी सं0 01432 पुणे समर स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच को ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया तो गाड़ी के जनरल कोच मे एक लड़की व एक लड़का सीट नं0 33 पर संदिग्धावस्था में बैठे मिले | संदेह की पुष्टि हेतु कर्मचारियों द्वारा दोनों को रे0सु0ब0 पोस्ट लखनऊ पर लाया गया तथा पूछताछ की गई जिसके दौरान लड़की ने अपना नाम रानी (काल्पनिक नाम) निवासी जिला देवरिया व लड़के ने अपना नाम पप्पू (काल्पनिक नाम) जिला वाराणसी उ0प्र0 बताया | लड़की के नाबालिक होने के कारण रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लड़की को चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन एहसास लखनऊ के कर्मचारी को सकुशल सुपुर्द किया गया |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button