उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा प्रत्याशियों को व्यापारियों, पंजाबी समाज, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, चिकित्सकों ,उत्तर प्रदेश सर्व समाज व अखिल भारतीय भोजपुरी समाज का भी मिला समर्थन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल व भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को सभी समाज का समर्थन मिल रहा है।महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल में सोमवार सुबह जनसंपर्क की शुरुआत के साथ मलाही टोला प्रथम वार्ड के पार्षद प्रत्याशी चंद्र बहादुर सिंह के साथ ठाकुर गंज घांस मंडी से की। विशाल गुप्ता ,अनूप सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने महापौरों प्रत्याशी का स्वागत फूल माला पहना कर किया। जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसके उपरांत महापौर प्रत्याशी मलाही टोला द्वितीय वार्ड के पार्षद प्रत्याशी दुर्गेश पांडे , दौलत गंज वार्ड की पार्षद प्रत्याशी रानी कनौजिया, कदम रसूल वार्ड के पार्षद प्रत्याशी आयुष कुमार बाल्य, अयोध्या दास प्रथम के पार्षद प्रत्याशी अरविंद मिश्रा अयोध्या दास दितीय वार्ड के पार्षद प्रत्याशी अवधेश त्रिपाठी तथा महाकवि जयशंकर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी स्वदेश सिंह के साथ सघन जनसंपर्क किया।

इसी क्रम में महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल गोमतीनगर जन कल्याण समिति द्वारा खत्री भवन विनीत खंड गोमती नगर में आयोजित बैठक में शामिल हुई। बैठक में मुख्य रूप से रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ बीएन सिंह महासचिव राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।
गोमतीनगर जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकमत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही। महापौर प्रत्याशी को शाल पहनाकर स्वागत किया गया।


महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने कहा जनसाधारण के कार्यों की सुगमता एवं पारदर्शिता के लिए ई -ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। गृह कर में ऑनलाइन सिस्टम लागू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना का विस्तार लखनऊ नगर के अधिकतम क्षेत्रों में किया जाएगा।

इसके पश्चात महापौर प्रत्याशी मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पांडे गंज गल्ला मंडी,रकाब गंज चौराहा, यहिया गंज, नादान महल रोड पर व्यापारियों की विशाल पदयात्रा में भाजपा नेता नीरज सिंह के साथ शामिल हुई। व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर महापौर प्रत्याशी का स्वागत किया और अपना पूर्ण समर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को देने का वादा किया।

इसके उपरांत सनातनी पंजाबी महासभा द्वारा होटल स्योना चारबाग में आयोजित पंजाबी समाज के परिचय कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने हिस्सा लिया इस दौरान सनातनी पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अनिल विरमानी द्वारा स्वागत किया गया एवं समाज का समर्थन दिया।महापौर प्रत्याशी ने कहा आपकी जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। *इस अवसर पर भाजपा नेत्री अर्पणा यादव मौजूद रही। अर्पणा यादव ने कहा केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की अपील की*।

लखनऊ होटल एवं रेस्टोरेंट ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने मेट्रो होटल चारबाग में बैठक को आयोजित किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल का स्वागत किया गया एवं होटल एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉ अभय मणि त्रिपाठी, डॉ हिमांशु सेठी, उपस्थित रहे।

शाम को महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल करामत मार्केट निशातगंज में सर्व समाज मंडल द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुई इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, सैयद मोहम्मद उर रहमान, श्रीमती पल्लवी सिंह उत्तर प्रदेश सर्व समाज मंडल के सदस्यों ने अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में किया।

इसी क्रम में सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के पार्षद प्रत्याशी राम नरेश रावत, शारदा नगर द्वितीय वार्ड के पार्षद श्रीमती दीप्ति रावत के साथ जनसंपर्क किया।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा चंद्र विहार खारिका, वृंदावन कॉलोनी में भोजपुरी समाज का विशाल कार्यक्रम किया । जिसमें मुख्य रुप से प्रभु नाथ राय उपेंद्र राय व श्रीमती आशा राय ने सुषमा खर्कवाल जी का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button