उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माफिया की सूची मनमानी, राजनैतिक: अमिताभ ठाकुर

लखनऊ : अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी माफिया और अपराधियों की सूची को पूरी तरह मनमाना और राजनैतिक बताया.

उन्होंने कहा कि मात्र राजनैतिक कारणों से इस सूची में तमाम ऐसे नाम जानबूझ कर छोड़ दिए गए हैं, जिनपर दर्जनों बेहद संगीन मुकदमे हैं और जिनके अपराधिक शोहरत से सभी परिचित हैं.

 

 

उन्होंने कहा कि विधायक सुशील सिंह पर 25 से अधिक मुकदमे रहे हैं, किंतु उनका नाम सूची से गायब है. इसी तरह डबल मर्डर में सजायाफ्ता और 25 मुकदमे वाले अजय मरदह, दर्जनों मुकदमे लिए सुजीत सिंह बेलवा, मनीषा कोईराला के मैनेजर का हत्यारा अबू सलेम का साथी उपेंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व प्रमुख चिरई गांव पप्पू भौकाली और बाहुबली के रूप में ज्ञात एमएलसी विनीत सिंह का नाम सूची से गायब है.

इतना ही नहीं, बृजेश सिंह के धुर विरोधी वर्षों से फरार इंद्र देव सिंह, जेल से भागे हुए सुनील यादव तथा फरार अजीम के नाम भी लिस्ट से गायब हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ये नाम सिर्फ वाराणसी क्षेत्र से हैं, यही स्थिति पूरे प्रदेश में है, जो पुलिसिया कार्रवाई की हकीकत को सामने लाता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button