उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते का संचालन

लखनऊ :यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवस में मंडल के शाहगंज स्टेशन पर नन्हे फ़रिश्ते का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-

20.अप्रैल .2023 को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी द्वारा गाडी सं. 15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-4 में चेकिंग के दौरान एक लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष संदिग्धावस्था में मिली ।संदेह की पुष्टि हेतु कर्मचारी द्वारा उक्त बालिका को तत्काल अपने संरक्षण में ले कर पोस्ट पर लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुनीता (काल्पनिक नाम ) अपने पिता का नाम एवं जिला आजमगढ़ बताया | इसके उपरांत इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को अवगत कराया तथा टीम मेंबर/ चाइल्डलाइन जौनपुर को इसकी सूचना दी तथा सूचना के उपरांत इस बालिका को सही सलामत जौनपुर ले जा कर सखी वन स्टाक सेंटर (अधीनस्थ महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय) जौनपुर को अग्रिम उचित कार्यवाही हेतु संस्था के सुपुर्द किया गया।

(रेखा शर्मा )
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर रेलवे, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button