उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

असद एनकाउंटर के मौके पर जाएंगे अमिताभ ठाकुर

लखनऊ : अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर कल 16 अप्रैल रविवार को एसटीएफ द्वारा असद और गुलाम मोहम्मद के कथित इनकाउंटर के मौके पर झांसी जाएंगे.

उन्होंने कल मामले में गंभीर सवाल खड़े करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से इस मामले में शिकायत की है. उन्होंने यह शिकायत डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु कुमार द्वारा थाना बड़गांव, झांसी में दर्ज कराए गए तीन एफआईआर और एसटीएफ द्वारा इस संबंध में जारी किए गए मौके के विभिन्न फोटोग्राफ के आधार पर 12 संदेह के बिंदु पर यह कहते हुए की थी कि ये इस कथित एनकाउंटर की सत्यता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं.अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे मौके पर जाकर वस्तुस्थिति को बेहतर ढंग से समझना चाहते हैं.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button