उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय जनता पार्टी प्रभावी मतदाता सम्मेलन कोकैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने किया सम्बोधित

लखनऊ : माधव सभागार निराला नगर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आप सब ने 2014 में जो नारा दिया हर घर मोदी घर घर मोदी उस कारण उत्तर प्रदेश में 80 में 73 सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती। 90% से ज्यादा सीट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधान सेवक बनाने का कार्य किया। 2014 से 2017 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आम जनमानस के लिए जो कार्य किए उसके कारण आजादी के बाद भाजपा की उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। 2014 के पहले मुंबई दिल्ली लखनऊ अयोध्या बनारस हर जगह आतंकियों द्वारा बम ब्लास्ट किए जाते थे मोदी सरकार बनने के बाद आतंकी घटनाएं पूरी तरह बंद हो गई। पूरी दुनिया में केवल अमेरिका और इजरायल दूसरे देश में हमला कर के बदला लेते थे ।भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने का काम किया । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
पहले हम नारा लगाते थे जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है ।देश के गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटा कर इस सपने को पूरा किया।
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस के अधिकारियों को गुंडे माफियाओं द्वारा कार के बोनट पर घुमाया जाता था । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडे माफियाओं का समूल नाश करने का काम किया। बुलडोजर के द्वारा गुंडे माफियाओं की संपत्ति पूरी तरह से नष्ट करने का काम किया। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर इन्वेस्टर मीट में 33 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए गए। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है पूरे देश का 37.7% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में है।और शीघ्र ही यह आंकड़ा देश के एक्सप्रेस वे का 50% पर पहुंचने वाला है।

यह सब आप सब की सक्रिय सहभागिता और समाज की जागरूकता के कारण ही संभव हुआ। यह एहसान समाज का हमारे ऊपर है कि आपने इस काबिल बनाया और डबल इंजन की सरकार दी जिससे हम आज यह सब कार्य करने में सरकार सक्षम है।

आप प्रभावी मतदाता है आप दुकान पर बैठे बैठे माहौल बनाते हैं और 2014 में 2017 में 2019 में और 2022 में जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम किया है।
और आप सभी से अपील करता हूं कि निकाय चुनाव में और आगामी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को विजई बनाएं।

सम्मेलन संयोजक विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि हमारे पूर्वज कहते थे कि इतिहास दोहराता है और इतिहास दोहराने का वक्त आ गया है भारत सोने की चिड़िया दोबारा कहलाएगा, विश्व गुरु कहलायेगा। ईसी कार्य को पूरा करने के लिए आज कोने में प्रभावी मतदाता सम्मेलन किए जा रहे हैं यहां उपस्थित सभी लोगों से आग्रह है कि आज यह संकल्प लेकर जाएंगे कि 2024 में देश का नेतृत्व करने के लिए, भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
विधायक नीरज बोरा है सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तस्वीर भारत में ही नहीं पूरे विश्व में बदल दी है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सोने की चिड़िया बनने जा रहा है। भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है।कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों की चाहत है 2024 में भी मोदी जी भारत का नेतृत्व करें। प्रभावी मतदाता सम्मेलन का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश की 2024 में लोकसभा की 80 की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीते। माफियाओं ,आतंकियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में हो रही है। व्यापारी समाज को कानून का शासन व इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है जो योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मिल रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि माधव सभागार में आयोजित सम्मेलन में कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर हलवासिया,समाज सेविका बिंदू बोरा, सम्मेलन सह संयोजक घनश्याम अग्रवाल ,प्रवीण गर्ग , हेमंत दयाल, वैश्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अनुराग साहू, लखनऊ व्यापार मंडल चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, व्यापारी नेता संदीप बंसल, अभिषेक खरे, प्रबुद्धजन सर्वेश गोयल, रजनीश गुप्ता ,अमित गुप्ता,हरशरण लाल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button