उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सशस्त्र बलों में कमीशन, अग्निवीर के विभिन्न अवसरों और परीक्षाओं पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ : 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी द्वारा छात्र छात्राओं को सशस्त्र बलों में कमीशन और अग्निवीर के विभिन्न अवसरों, परीक्षाओं पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, कृष्णानगर ब्रांच लखनऊ में किया गया। कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी का जयपुरिया स्कूल में भव्य स्वागत किया गया‌। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत तथा उनका संक्षिप्त जीवन परिचय दिया गया।

कर्नल विनोद जोशी ने सशस्त्र बलों में कमीशन के अवसर, एसएसबी, मेडिकल तथा अन्य विभिन्न परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 12वीं क्लास से पीजी कॉलेज तक कमीशन के विभिन्न प्रकार बताएं। सैनिक बनने के लिए विभिन्न विभागों और उनकी योग्यता के बारे में भी बताया।

गर्ल्स कैडेटों को प्रशिक्षण के तरीके भी बताए ताकि शारीरिक, लिखित और मेडिकल परीक्षाओं में उत्तीर्ण हो सके। उन्होंने बताया कि अग्निवीर योजना के बहुत अधिक लाभ है जो 4 वर्षों के उपरांत वैश्विक जगत में विभिन्न 40 सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं देंगे। कर्नल विनोद जोशी ने कैडेटों को न केवल सेना में जाने के अवसर बल्कि पीजी और शिक्षा अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी बनने के भी सृजनात्मक अवसर के लिए जागरूक किया।

कर्नल विनोद जोशी ने एनसीसी कैडेटों को एनसीसी सी सर्टिफिकेट के महत्व को भी समझाया। व्याख्यान में प्रिंसिपल शिक्षक और 350 कैडेट और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र छात्राएं भारतीय कमीशन अग्निवीर के प्रति जागरूक और बहुत उत्साहित हुए। व्याख्यान का समापन एनसीसी गीत और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button