उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज्योतिबा फुले जयंती पर संगोष्ठी आयोजन

लखनऊ : सामाजिक न्याय सप्ताह” के अंतर्गत महान समाज सुधारक एवं चिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित जन के साथ महात्मा फुले को याद करते हुए चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि महापुरुषों की जयंती हम मनाते हैं क्योंकि समाज के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं उन्हें हम सब आत्मसात करें। 19वीं सदी में महिलाओं के पास शिक्षा का रिवाज नहीं था ऐसे माहौल में ज्योतिबा फुले ने महिलाओं के शिक्षा व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। समाज में फैली जाति व्यवस्था के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा पहले की सरकारें वोट बैंक की चिंता करती थी प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए पीएम आवास योजना से लोगों को लाभान्वित किया, महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, गरीबों के घर में निशुल्क बिजली का कनेक्शन, आयुष्मान योजना से गरीबों का मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की। किसानों ल किसान सम्मान निधि का लाभ दिया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलितों पिछड़ों के उत्थान के लिए शिक्षा की अलख जगाई।
उन्होंने कई पाठशालाएं खोलकर दलित पिछड़े महिला-पुरूषों को शिक्षित किया। हमें फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि छत्रिय लॉन राजाजीपुरम में आयोजित संगोष्ठी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा फुले को याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी, पिछडा मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री रामशंकर राजपूत, पश्चिम विधानसभा उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, मोर्चा महामंत्री मान सिंह यादव, जया शुक्ला,विजय भुर्जी,अजय सोनी, शिवपाल सांवरिया, अनीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button