उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सबने आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया

नशामुक्त संकल्प सभा

लखनऊ। ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज, त्रिवेणीनगर में नशामुक्त संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इसमें कॉलेज के करीब 2000 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सबने आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।

नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल की अगुवाई में सोमवार को नशामुक्ति का अमृत कलश ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज पहुँचा। ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बच्चों को नशे के तमाम दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशे से जनहानि, धनहानि और मानहानि होती है। आपसी झगड़े, मारपीट, गृह कलह, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटना ही नहीं, बल्कि चोरी और लूट के पीछे भी नशा ही होता है।
ब्लॉक प्रभारी श्री चौहान ने कहा कि नशे से परिवार के परिवार बर्बाद होते जा रहे हैं। भारत में नशे से सबसे ज्यादा पीड़ित बच्चे और महिलाएं हैं। इसीलिए नशे के खिलाफ अब निर्णायक जंग जरूरी है। जिला प्रभारी श्री अग्रवाल ने कहाकि अगर इस दौर के सभी बच्चे और युवा आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प ले लेंगे तो देश कुछ वर्षों बाद नशामुक्त हो जाएगा।


नशामुक्त संकल्प सभा में कॉलेज की डायरेक्टर रीना मानस, ज्वाइंट डायरेक्टर रचित मानस एवं रोहन मानस व नशामुक्त सेनानी दिलीप शुक्ला आदि ने भी बच्चों को सम्बोधित किया। सभी वक्ताओं ने नशे की नाश की जड़ बताते हुए भारत को नशामुक्त देश बनाने पर जोर दिया। जबकि बच्चों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने विद्यालय और परिवार को नशामुक्त रखने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने नशामुक्त सेनानियों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, आंदोलन की तरफ से जिला प्रभारी  अग्रवाल ने कॉलेज के निदेशक व संयुक्त निदेशक को नशामुक्त पटका पहनाकर लालपत्र भेंट किया। अंत में ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र ने सभी को जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने का संकल्प कराया। इस सभा के आयोजन में नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला व इत्येन्द्र सिंह चौहान ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button