उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोदी सरकार राष्ट्रवाद, विकास एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है इस संदेश के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति को भाजपा से जोड़ना है : वीरेन्द्र सचदेवा

अगला एक वर्ष कार्यकर्ता संगठन कार्य को समर्पित कर फिर एक बार भाजपा सरकार अभियान को सफल करें : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने  संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन के साथ अपना दो सप्ताह का संगठात्मक प्रवास कार्यक्रम प्रारम्भ किया। भाजपा अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने आज केशवपुरम जिले में संगठात्मक प्रवास कर सांसद डा. हर्षवर्धन की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम सहित अन्य संगठात्मक विषयों पर चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार भाटिया ने की। जिला प्रभारी श्री श्याम शर्मा, जिला महामंत्री श्री अमित नागपाल एवं श्री मंजीत सिंह एवं सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ निगम पार्षद श्रीमति रेखा गुप्ता, श्री योगेश वर्मा, श्री विनित वोहरा, श्रीमति पूनम भारद्वाज सहित जिले के सभी निगम पार्षद, प्रदेश प्रवक्ता श्री सतीश गर्ग एवं श्री खेमचंद शर्मा, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रमुख नेता और मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सम्मलित हुए।

प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन ने बूथ सशक्तिकरण सहित संगठात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गत सप्ताह पार्टी के स्थापना दिवस पर हमने फिर एक बार भाजपा सरकार अभियान शुरू किया है और मेरा कार्यकर्ताओं को आवाहन है कि वह अगले एक वर्ष संगठन कार्य को समर्पित कर इस अभियान को सफल बनाने पर ध्यान दें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार राष्ट्रवाद, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है और हमे प्रधान मंत्री जी के जन कल्याणकारी संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना है।

सचदेवा ने कहा कि यह खेद पूर्ण है कि दिल्ली में एक भ्रष्ट एवं आराजक सरकार है जिसने विकास को ठप्प कर दिया है और हम सब कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के साथ ही आम आदमी पार्टी की आराजक मानसिकता को भी जनता के बीच उजागर करना है।

सासद डा. हर्षवर्धन ने कहा कि गत 9 वर्ष में हमने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के केशवपुरम जिला में लगातार विकास कार्यों पर काम किया है और उसी के चलते निगम चुनाव में सुखद परिणाम सामने आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण पर दृढ़ता से काम करने का आवाहन किया और कहा कि मजबूत बूथ संगठन चुनाव विजय की गारंटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button