उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबन्धक ने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपना कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.)  संजय यादव एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति)  राघवेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 02 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

मण्डल रेल प्रबन्धक  ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियांे में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।
उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में  आशीष कुमार/प्रवर टेक्नीशियन/गोण्डा जं. तथा  रमेश यादव/हेड कान्सटेबल/रे.सु.ब./गोरखपुर उपस्थित थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु ब., वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समाडि एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button