उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए ऑनलाइन परीक्षा और नयी भर्ती प्रक्रिया लागू

लखनऊ :भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती साल 2023-24 के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होनेवाली है l परीक्षा के पहले दो दिनो (17 April 23 & 18 April 23) के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन हो चुके है l सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की जिन्होने सेना की वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पूर्व में जिस भी ट्रेड के लिए आवेदन किया है जैसे की (अग्निवीर (सभी आर्म्स), जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास, ट्रेड्समैन 8वीं पास, क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल) अपनी ईमेल पर चेक कर सकते है l

सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की एड्मिट कार्ड अलग-अलग चरण में ऑनलाइन परीक्षा की अनुसूची के अनुसार जारी किया जाएगा l एड्मिट कार्ड जारी होने की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा उपलब्ध कराई गयी हैl

भर्ती कार्यालय, लखनऊ को मूलतः 25 परीक्षा केंद्र में परीक्षा के आयोजन के लिए चिन्हित किया गया है जो कि 15 परीक्षा केंद्र लखनऊ और 10 परीक्षा केंद्र कानपुर में हैं l सभी सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अपना एड्मिट कार्ड अपने ईमेल से निकाल सकते है और अपने परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय जांच कर ले। सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने उपयुक्त दस्तावेजो के साथ परीक्षा केंद्र पर एड्मिट कार्ड में दिये गए समय से पूर्व पहुँच जाएँ l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button