उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टाटा आईपीएल को पूरे भारत में 200 मिलियन से भी अधिक लॉक स्क्रीन पर पहुँचाने के लिए ग्लांस और जिओ सिनेमा ने साझेदारी की

लखनऊ  : क्रिकेट प्रशंसकों को एक अनूठा अनुभव देने के साथ भव्य टी20 लीग का उत्साह बढ़ाने के लिए भारत की प्रमुख कंज़्यूमर टेक कंपनी ग्लांस, जो दुनिया के बेहतरीन स्मार्ट लॉक स्क्रीन प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने टाटा आईपीएल के एक्सक्लूसिव डिजिटल डेस्टिनेशन जिओ सिनेमा के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के नतीजन, लगभग 200 मिलियन से अधिक ग्लांस उपभोक्ता देश में पहली बार टाटा आईपीएल के चुने हुए क्षणों को अपने फोन की लॉक स्क्रीन पर देख सकते हैं और उन्हें पूरे मैच को जियो सिनेमा ऐप में देखने का सुगम अनुभव होगा।

ग्लांस और जिओ सिनेमा के बीच यह साझेदारी क्रिकेट फैंस के लिए एक व्यक्तिगत और प्रीमियम अनुभव लाएगी, जिसमें वह 2023 टाटा आईपीएल सीज़न के दौरान सभी ऑन और ऑफ-फील्ड घटनाओं से जुड़े रह सकते हैं। उन्हें जिओ सिनेमा ऐप की बदौलत अपनी लॉक स्क्रीन पर दिखने में एक दम साफ़ और रोमांच से भरी चीज़ें देखने को मिलेंगी। अगर किसी के स्मार्टफोन पर जिओ सिनेमा ऐप पहले से इंस्टॉल है तो वह अपने पसंदीदा कंटेंट पर टैप करके टाटा आईपीएल कवरेज को लाइव देख सकते है। यदि उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में जिओ सिनेमा ऐप नहीं है, तो उन्हें लीग का अनुभव लेने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। यह अनुभव भारत में सभी प्रमुख एंड्रायड स्मार्टफोन के उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो ग्लांस द्वारा संचालित हैं।

बिकाश चौधरी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ग्लांस ने कहा, ”ग्लांस उपभोक्ताओं को सीधे उनकी लॉक स्क्रीन पर सर्वश्रेष्ठ इंटरनेट का एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। जिओ सिनेमा के साथ हमारी साझेदारी क्रिकेट फैंस के लिए एक अनूठा दृश्य अनुभव बनाने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो – लॉक स्क्रीन और ऐप ला रही है। वे अब टी20 क्रिकेट के अपडेट और हाईलाइट्को सीधा अपनी लॉक स्क्रीन पर देख सकेंगें और साथ ही जिओ सिनेमा ऐप पर बॉल -दर-बॉल क्रिकेट का ऐक्शन देख सकेंगे, क्योंकि चाहे वे कहीं भी हों, खेल के साथ जुड़े रहना उनके लिए आसान होगा।”

हर्ष श्रीवास्तव, प्रमुख, स्ट्रेटजी और स्पोर्ट्स के लिए पार्टनरशिप, वायकॉम 18 ने कहा- “टाटा आईपीएल के फैंस के लिए हमारा प्रस्ताव उनके लाइव-स्पोर्ट देखने के अनुभव को बेहतर बनाना है। हम ग्लांस के साथ साझेदारी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि हम उनसे जुड़ इस प्रस्ताव पर काम कर सकते हैं और लीग में क्रिकेट फैंस को सीधे उनके लॉक स्क्रीन से लगातार जुड़े रहकर गति प्रदान करने के लिए आरामदायक और व्यक्तिगत अनुभव दे सकते हैं।” उन्होंने कहा, “ग्लांस और जिओ सिनेमा दोनों मिलकर इतना आकर्षक कंटेंट डिजिटल रूप में दे रहे हैं, जिसने फैंस द्वारा इसे देखे जाने का अनुभव बदल दिया है, और इस साझेदारी से भविष्य में क्रिकेट देखने के अनुभव को एक नया आयाम मिलेगा।“

जिओ सिनेमा की टाटा आईपीएल कवरेज का ग्लांस के साथ सहज एकीकरण काफी हद तक क्रिकेट फैंस के लिए खेल देखने के अनुभव को बेहतर बनाएगा। यह क्रिकेट के एक्शन और अपडेट को तुरंत फैंस तक पहुंचा देगा। इसके अलावा, वह विशेष ग्लांस-आधारित टी20 कंटेंट जैसे स्कोर, मैच अपडेट और अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों की हाइलाइट्स का सीधे अपने लॉक स्क्रीन पर आनंद ले सकेंगे। साथ ही, वह विशेषज्ञों द्वारा मैच का विश्लेषण, टीम में होने वाली चर्चा, खिलाड़ियों को चुनने की सूझ बूझ, खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आकलन, क्रिकेटरों के साथ लाइव चैट के अलावा सीजन के मैच की पार्टियों को भी देख सकेंगें। कई नयी सुविधाओं के साथ-साथ देश भर के क्रिकेट फैंस ग्लांस लॉक स्क्रीन और जिओ सिनेमा ऐप के माध्यम से एक दम नए रूप में पल-पल होने वाली रोमांचक घटना के समाचार और अंतर्दृष्टि के साथ पूरी खबर रख सकेंगें।

ग्लांस ने एंड्राइड स्मार्टफ़ोन की लॉक स्क्रीन पर कंटेंट को सही तरीके से अनुभव करने के तरीके में क्रांति ला दी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला ग्लांस का यह बेहतरीन ‘स्मार्ट लॉक स्क्रीन’ प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं के लिए विभिन्न शैलियों जैसे संगीत, मनोरंजन, खेल, गेमिंग, रुझान और बहुत कुछ में अपनी पसंदीदा कंटेंट खोजने के लिए इसे और भी आरामदायक बनाता है।

एक प्रभावशाली 145 मिलियन इम्प्रेशंस को देखते हुए, 2022 में खेल ग्लांस लॉक स्क्रीन पर देखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय कंटेंट श्रेणियों में से एक के रूप में उभरा है। ग्लांस ने टाटा आईपीएल, फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022, और अन्य खेल आयोजनों सहित खेल से संबंधित कंटेंट की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की, जो उपयोगकर्ताओं को एक अद्वितीय खेल देखने का अनुभव प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button