उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के सभी मंडलों में 7 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

लखनऊ : 6 अप्रैल से  14 अप्रैल तक चलने वाले “सामाजिक न्याय सप्ताह” अभियान के अंतर्गत ‘पोषण उत्सव’ में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के सभी मंडलों में 7 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ के सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से लोहिया पार्क चौराहा रामलीला मैदान खतरा पुरानिया सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पैरामाउंट सोसायटी मड़ियाओं निशातगंज शंकर पुरवा रहीम नगर कमता चौराहा शिव मंदिर चिनहट वैभव खंड गोमती नगर शुभम पैलेस अमौसी महाराणा प्रताप स्कूल आशियाना दुर्गापुरी कॉलोनी राजाजीपुरम कैसरबाग रकाबगंज बुद्धेश्वर राजेंद्र नगर बालागंज आदि कई जगहों पर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता मनोहर सिंह समाजसेवी बिंदु बोरा लखनऊ युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष संजय शुक्ला वैभव सिंह अतुल सिंह हर्ष दीक्षित विभाव खरे अलग-अलग जगह उपस्थित रहे। मुकेश शर्मा ने कहा आज पूरे लखनऊ में हजारों की संख्या में लोगों ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया है जिसमें लोगों ने निशुल्क शुगर बीपी आदि बीमारियों की जांच एवं दवा प्राप्त की है। लखनऊ के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा पुष्पेंद्र वर्मा संतोष वशिष्ठ रत्नेश मिश्रा विमल सिंह दिव्यांश गोयल ईशान निगम तुषार मिश्रा आयुष्मान बाजपेई आदि मंडल संयोजक के रूप में स्वास्थ शिविर का आयोजन कराए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button