उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जी-20 के तर्ज पर युवाओं के लिए होगा Y20 कार्यक्रम

लखनऊ : भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आगामी Y 20 कार्यक्रम के निमित्त भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर में प्रेसवार्ता की गई.युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश से प्रवासी के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा जी प्रेस वार्ता करेगे । सौरभ भूषण शर्मा ने बताया इस बार G 20 समूह की कमान कीर्तिकारी एवम् यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अध्यक्षता का दायित्व भारत को सौंपा गया है।  प्रधानमंत्री जी ने इस ध्येय पथ के साथ ही एक और कार्यक्रम का सुमेलन कर, युवा जोश को और अधिक ऊर्जा, सकारात्मकता, नवाचार व सार्थकता से जोड़ने की पहल की है। जिसे Y 20 का उनवान दिया गया है।

यह कार्यक्रम माननीय प्रधान सेवक श्री मोदी जी के युवा सोच व युवा के प्रति सोच दोनों का ही साकारात्मक घोतक है।

बीच के कालखंड में भारतवर्ष का गैरमुल्कों के वासी सपेरों का देश कहकर न केवल हमारी पहचान बताते थे अपितु उपहास उड़ाने का भी कार्य करते थे परन्तु पंत प्रधान श्री मोदी जी के कुशल व करिश्माई नेतृत्व ने अब भारत की पहचान सबसे ज्यादा युवा और युवाओं के देश के रूप में बदल कर रख दी है। युवा होने की दो ही अवस्था है एक उम्र जब तक हो, दुसरी यदि मन युवा हो, सोच युवा हो तो फिर ताउम्र जबतक हो।
माननीय प्रधानमंत्री जी इस देश के युवाउम्र के साथियों को उनके निज हित में, देश राष्ट्र, समाज हित में ताउम्र युवा रहने की महत्वाकांक्षी विचारधारा को देश की धमनियों में निरंतर प्रवाह के लिए गति दे रहे हैं।

गौरतलब है इस देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय कलाम साहब युवाओं से कहते थे कि छोटा लक्ष्य अपराध है जीवन का लक्ष्य महान होना चाहिये।

ये सच है कि आज देश प्रधानमन्त्री जी के सफल अगुवाई में न केवल महान लक्ष्यों का स्वप्नदृष्टा है बल्कि उन्हें प्राप्ति की पूरे मनोयोग से चेष्टा भी कर रहा है और अंत में पा भी रहा है।

युवाओं के समग्र कल्याण व उत्थान में माननीय मोदी जी के प्रयास व योजनाएं उल्लेखनीय हैं अटल बिहारी वाजपेयी जी का यह अभिमत था कि अनुशासित युवा ही दे सकता है देश को नई दिशा , इस विचार को पूर्णता की प्राप्ति के लिए भी सरकार ने सरकारी विद्यालयों में युवा छात्र छात्राओं के बीच सुशासन दिवस को युवाओं में हुनर की कुशलता को बढ़ाने के आशय से मनाती है।

प्रधानमन्त्री जी ने G20 कार्यक्रम के अंतर्गत युवाशक्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए जो संदेश दिया है ,उसके प्रति जागरूकता हेतु सरकार के प्रयासों से युवाओं से सम्बंधित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है,जो कि उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में होगा ,सम्पूर्ण प्रदेश में लगभग 350-400 Y20 चौपाल और ई-चौपालों का आयोजन होगा जिसमें 100-200 प्रभावशाली युवा शामिल होंगे ।सम्पूर्ण प्रदेश में यह कार्यक्रम अगले महीने अप्रैल में होंगे। इन कार्यक्रमों में समाज के विद्वत व प्रतिष्ठित ख्यातिलब्ध लोग मुख्य वक्ता के रूप में ज़िलों में जाएँगे।

जय जगत व वसुधैव कुटुंबकम् के मूल दर्शन में श्रद्धा व अटूट आस्था रखने वाला राष्ट्र भारत सृष्टि के प्रारंभिक दिनों से ही विश्व कष्ट हरता के रूप में कार्य करता आया है, आज भी भारत का हृदय स्वाभाविक सहजता से जगत भाव से पूरे दुनिया के लिए धड़कता है और दुनिया में आने वाली परेशानियों से भारत परिचित भी है अतः भविष्य में विश्व के सम्मुख जो प्रश्न खड़े हैं भारत उनके खिलाफ़ लड़ने के लिए कटिबद्ध है
सरकार की रूप रेखा में भविष्य की चुनौतिया ,अनिवार्य विषय व दिखाई पड़ रहे अवसर निम्न लिखित प्रकार से हैं

1-भविष्य के कार्य 4.0,नवाचार (innovation) और 21वी सदी में कौशल
2-शान्ति निर्माण और सुलह :युद्ध रहित युग का निर्माण
3-जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी -स्थिरता को जीवन का एक तरीक़ा बना ना
4-साझा भविष्य -लोकतंत्र और शासन में युवा
5-स्वास्थ्य कल्याण एवं खेल युवाओं के लिए एजेंडा ये मुख्य विषय रहेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी कार्यकर्म संयोजक के रूप में और अभय उपाध्याय सह संयोजक के रूप में Y 20 का कार्य लखनऊ महानगर में आयोजित करेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button