जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र पटेलl के नेतृत्व में तथा न्याय के साथ विकास पुरुष एवं बिहार सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री मा नीतीश कुमार जी के कार्यों, नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र कुमार शर्मा तथा लखनऊ के तेलीबाग निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राम प्रताप वर्मा को पार्टी के प्रदेश महासचिव कार्यालय भैया हरिशंकर पटेल द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई।
इन दोनों महानुभावों को पार्टी से जुड़ने से पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी का संगठन मजबूत एवं सक्रिय होगा तथा लखनऊ में पार्टी के सदस्यता अभियान में गति आएगी एवं स्थानीय निकाय चुनाव में भी इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर पार्टी के प्रवक्ता सुभाष पाठक,बरिष्ठ नेता डा जितेन्द्र सिंह जी,एच एन सिंह,एन डी तिवारी एवं सुभाष राजभर सहित कई नेता उपस्थित रहे।



